श्री गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति ने किया रेलवे स्टेशन पर लंगर का वितरण
श्री गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति ने किया रेलवे स्टेशन पर लंगर का वितरण
अमेठी।
श्री गुरु गोविंद सिंह जी लंगर आयोजन समिति की ओर से गुरुवार को भी रेलवे स्टेशन पर लंगर का वितरण किया गया। चाणक्य पुरी लंगर स्थल पर लंगर निर्माण मे सेवादारों के साथ नगर की महिलाओं ने भी सेवाएं दी।
शुक्रवार को पंजाब मेल ट्रेन साढे तीन बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन पर बैठी संगतों को सेवादारों ने लंगर और द़ूध बांटे। बडी संख्या मे यात्री लंगर छकने के लिए ट्रेन से नीचे उतर आए और सेवादारों के हाथ से लंगर लिए। लंगर समिति के सचिव संजीव भारती के साथ वेदप्रकाश,सुनील त्रिपाठी, नारायण सिंह,रामफल फौजी, साधना त्रिपाठी, अंकित, रोहित, साधना त्रिपाठी, चंद्रमा देवी, मीना देवी, प्रेमा,प्राणपती,काजल अग्रहरि,प्रतिमा आदि ने लंगर निर्माण और वितरण मे सहयोग किया।
No comments: