Header Ads

गणतंत्र दिवस पर अम्बेडकर अनुयायियों ने किया डा अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण

 गणतंत्र दिवस पर अम्बेडकर अनुयायियों ने किया डा अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण


आसपा ने बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष धवजारोहण किया





अमेठी।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर अम्बेडकर सेवा समिति की ओर गंगौली पार्क में स्थित संविधान निर्माता डा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बीडीसी  प्रतिनिधि त्रिभुवन प्रसाद यादव,प्र अ संतोष मिश्रा, समिति के सचिव बेचूलाल कोषाध्यक्ष डॉ नन्हे लाल,रामदेव लहरी, अमृतलाल ,डीके, सुनील कुमार आदि लोग मौजूद रहे। उधर नगर स्थित डा अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी हरिश्चन्द्र कोरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धवजारोहण कर डा भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर विनोद पासी ,मो इस्तियाक, मुकेश आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.