Header Ads

सम्राट अशोक के विरुद्ध टिप्पणी से मौर्य समाज में उबाल

 सम्राट अशोक के विरुद्ध टिप्पणी से मौर्य समाज में उबाल 
अखिल भारतीय मौर्य कल्याण महासंघ ने दिया ज्ञापन





अमेठी/ मुसाफिरखाना।

नव भारत टाइम्स की एक संवाददाता को दिए गए इंटरव्यू में नोएडा के नाट्यकर्मी दयाशंकर सिन्हा की ओर से सम्राट अशोक महान के विरुद्ध की गई टिप्पणी से नाराज अखिल भारतीय मौर्य महासभा ने मंगलवार को अमेठी और मुसाफिरखाना तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में दयाशंकर सिन्हा के बयान की तीखी निंदा करते हुए विधि संगत कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन के अवसर के अनुसार दयाशंकर सिन्हा ने अपने बयान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की तुलना और औरंगजेब से की है और सम्राट अशोक के लिए पूर्ण हो पूर्ण और निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया है। महासंघ के महासचिव अरुण कुमार मौर्य ने कहा है कि दया शंकर  सिन्हा के अनर्गल वक्तव्य से सम्राट अशोक महान की राष्ट्र का भी अपमान हुआ है।ज्ञापन  पर हौसला प्रसाद मौर्य, संजय मौर्य बाबूलाल मोर रामलाल मौर्य आदि के हस्ताक्षर हैं।

इनसेट

 सपा नेता ने भी की निंदा

 दयाशंकर सिन्हा की ओर से सम्राट अशोक के विरुद्ध की गई टिप्पणी से मौर्य समाज के लोग खासे आक्रोशित हैं। सपा नेता अभिषेक मौर्य उर्फ सोनू ने भी नाट्य कर्मी के बयान की तीखी निंदा की है। पांचू राम मौर्य राजकुमार मौर्य, सुनील आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.