चाणक्यपुरी में मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व
अमेठी। रविवार को चाणक्य पुरी लंगर स्थल पर सिक्खों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया।रिमझिम बारिश के बावजूद सेवादार कार्यक्रम मे उत्साह से शामिल हुए। सुखमणि साहब के सहज पाठ और अरदास के बाद विचार गोष्ठी आयोजित की गई।अटूट लंगर बरसे।
प्राथमिक विद्यालय अमेठी द्वितीय मे बडी संख्या मे लोगों ने दसवें पातशाह के चित्र पर पुष्पार्चन किया। अम्बरीष मिश्रा ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार ने भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा के.लिए जो बलिदान किया है, वह.इतिहास मे स्वर्णाक्षरों में अंकित है।
बाबा मनोहर सिंह ने दसवें पातशाह गुरु साहब के जीवन दर्शन और बाबा श्री चंद साहब के.विषय मे.विस्तार से जानकारी. दी। उन्होंने बताया कि सुलतानपुर के आसपास के इलाके मे बाबा श्री चंद साहब की 52गद्दियाँ हैं। जब गुरु साहब सचखंड चले गए तो उनके शिष्य और बाबा श्री चंद के पौत्र बाबा बालू हसना नांदेड़ से पटना साहिब आए।पटना साहिब से दिल्ली माता सुंदर कौर के पास जाते समय सुलतानपुर मे एक रात विश्राम किया था। यह स्थान गोमती नदी के पुल के नीचे स्थित है। बालू हसना ,गुरु साहब का उडने वाला घोडा कमैत संभालते थे। हमरी करो हाथ दे रक्षा, पूर्ण होए चित्त की इच्छा, तब चरनन मन रहै हमारा ,अपना जान करो प्रतिपारा। ---,हमरे दुष्ट सबै तुम काओ,आप हाथ दे मोटे बचावा ,सुखी बसे मोरो.परिवारा,सेवक सिक्ख सबै.करतारा आदि का उल्लेख किया और कहा कि सच्चे मन. से गुरु साहब की सेवा करने वाले पर गुरु साहब की कृपा हमेशा बनी रहती है। सिक्खी मे जाति ,धर्म और ऊंचनीच का कोई स्थान नहीं, भूखे को भोजन.देना और जरुरत मंदों की सेवा सबसे बडा पुण्य काम है।लंगर की परम्परा गुरु. नानक. देव ने शुरू की थी।बाबा मनोहर सिंह ने कहा कि खराब मौसम के बावजूद गुरु साहब की कृपा से प्रकाश पर्व पर अटूट लंगर बरतें हैं। विचार गोष्ठी मे प्रा वि अमेठी द्वितीय के प्र अ अविनाश शुक्ल, श्री गुरु गोविंद सिंह जी लंगर समिति के सचिव संजीव भारती, सुनील त्रिपाठी, नारायण सिंह, सदाशिव पांडेय, धर्मेन्द्र सिंह, सोनिया, जगन्निवास मिश्रा, साधना त्रिपाठी, राम फल फौजी,, अंकित ,श्री नाथ,रोहित, ललित कुमार,श्रीमती त्रिपाठी. सतीश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
इनसेट
रंगाई पुताई के बाद सी सी टी वी कैमरे लगवाए जा चुके
चाणक्यपुरी में मनाया गया श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व
अमेठी।
रविवार को लंगर के आयोजन के दौरान बाबा मनोहर सिंह ने श्री गुरु गोविंद सिंह लंगर आयोजन समिति की ओर से गोद लिए गये स्कूल प्रा वि अमेठी द्वितीय को और सुंदर बनाने की घोषणा की।बाबा मनोहर सिंह ने बताया कि स्कूल मे स्मार्ट रुम,लाइब्रेरी और मैट आदि पिछले वर्ष उपलब्ध कराए गए थे।इस वर्ष गेस्ट टीचर रखें गए है। रंगाई पुताई के बाद सी सी टी वी कैमरे लगवाए जा चुके है।कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद हम स्कूल को और सुंदर बनाऐंगे। इस अवसर पर बी ई ओ हरिनाथ सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, रामदेव पांडेय, सुनील त्रिपाठी ,नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
लंगर और जलेबियाँ बांटी
लंगर स्थल पर लंगर शुरू होने के पहले सेवादारों ने रेलवे स्टेशन पर पंजाब मेल से श्री पटना साहिब जाने वाली सिक्ख संगतों को लंगर और.जलेबियाँ बांटी। सिक्ख संगतों के साथ रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री प्रकाश पर्व की खुशियों मे उत्साह से शामिल हुए।
No comments: