Header Ads

नेहरू युवा केन्द्र ने कार्यालय पर आयोजित की राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी

 नेहरू युवा केन्द्र  ने  कार्यालय पर आयोजित की  राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी

भारतीयों में अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति  गर्व और आत्मविश्वास का भाव विकसित करना चाहते थे स्वामी विवेकानंद - डाॅ धनन्जय सिंह






अमेठी ।

बुधवार को नेहरू युवा केन्द्र कार्यालय पर राष्ट्रीय युवा दिवस पर संगोष्ठी आयोजित की गई । संगोष्ठी का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एव पुष्पार्जन से हुआ ।संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि डाॅ धनन्जय सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारतीयों में अपनी भाषा और संस्कृति के प्रति  गर्व और आत्मविश्वास का भाव विकसित करना चाहते थे । यह युवाओं के द्वारा ही सम्भव है । उस समय हिन्दू धर्म रूढ़िवादिता से जकड़ा हुआ था तथा देश पर पश्चिमी संस्कृति थोपी जा रही थी।जिसको देखकर स्वामी विवेकानंद काफी दुःखी थे। डाॅ सन्तोष कुमार सिंह ने कहा कि युवाओं को  स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए । नेहरू युवा केन्द्र के उपनिदेशक डाॅ आराधना राज ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन को अपने जीवन में उतार कर समाज के सभी वर्गो के बीच शांति एव सदभाव बनाने का कार्य करते हुए भारत को शसक्त और आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें । इसमें आज पांडुचेरी में 25राष्ट्रीय युवा महोत्सव का ऑल ऑनलाइन शुभारंभ किया गया  ।  इस कार्यक्रम को 10000 से अधिक युवाओं ने वर्चुअल फोन टीवी लैपटॉप के माध्यम से प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के अवसर पर विकासखंड गौरीगंज में स्थित राष्ट्रीय कौशल विकास मिशन के कार्यालय में युवा दिवस पर एक संगोष्ठी की गई । जिसका शुभारंभ खेल अधिकारी विमला सिंह कौशल विकास की मैनेजर पूजा द्विवेदी एक्स एन वाई वी अंजू रोशनी एन वाई वी उपस्थित युवा प्रतिभागी को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी गई वह मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई तथा खेलअधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहाकि युवा को स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को अपनाकर खेल भावना से आगे बढ़ना चाहिए पूजा द्विवेदी कौशल विकास की मैनेजर ने बताया कि युवा सप्ताह के अंतर्गत कौशल विकास कार्यक्रम का भी आयोजन होता है हम सबको आत्मनिर्भर बनने के लिए आगे आना होगा तथा सशक्त भारत का निर्माण करना होगा नेहरू युवा केन्द्र अमेठी द्वारा 12 से 19 जनवरी के बीच राष्ट्रीय युवा सप्ताह के अन्तर्गत  सांस्कृतिक, सामाजिक सहभागिता, कौशल विकास, शांति दिवस, शारीरिक दक्षता दिवस आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में शिवशंकर यादव, विवेक मिश्रा,  विकास शुक्ला, राम अवतार आदि लोग उपस्थित रहे । 


No comments:

Powered by Blogger.