Header Ads

माघ मेला में कल्पवास करने जाने वाले संत-महात्माओं के लिए स्मृति ईरानी ने भेजा है खाद्यान्न

 माघ मेला में कल्पवास करने जाने वाले संत-महात्माओं के लिए स्मृति ईरानी ने भेजा है खाद्यान्न 




अमेठी  ।

 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री व अमेठी सांसाद  स्मृति ईरानी   ने माघ मेला में कल्पवास करने जाने वाले संत-महात्माओं के लिए खाद्यान्न भेजा है। केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता, भाजपा के जिला प्रभारी संजय राय व भाजपा नेताओं ने आज बाबूगंज सगरा आश्रम पहुंचकर आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी स्वामी को आनाज, मसाला के साथ जरूरी सामान सौंपा।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री के निर्देश पर माघ मेले में प्रयागराज कल्पवास करने जाने वाले जिले के संत-महात्माओं के लिए आनाज के साथ जरूरी सामान भेजा है। बाबूगंज सगरा आश्रम पहुंच कर संत-महात्माओं के लिए 10 क्विंटल आटा, 10 क्विंटल चावल, एक क्विंटल दाल, 50 किलो चीनी, दो क्विंटल आलू, नमक, चाय की पत्ती के साथ मसाला मौनी स्वामी को सौंपा गया।  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, भवानी दत्त दीक्षित, राकेश त्रिपाठी, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ला सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

कोट

 दीदी  स्मृति ईरानी की नजर चौबीस घंटे अमेठी पर रहती है। यहां की हर समस्या के निस्तारण के साथ सभी सामाजिक व  धार्मिक कार्यक्रमों मे  उनकी भागीदारी हमेशा रहती है। नवरात्र पर्व भी उन्होंने सभी मंदिरों मे फल वितरण कराया था। गरीबो और निराश्रितों की मदद हो या विकास कार्य  अमेठी सांसद नम्बर एक पर हैं।दीदी जैसा जनहित की चिंता करने वाला कोई अन्य सांसद देश  मे नहीं है।

राजेश अग्रहरि

जिला पंचायत अध्यक्ष, अमेठी

No comments:

Powered by Blogger.