Header Ads

पीड़ित परिवार के साथ थौरा में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

 पीड़ित परिवार के साथ थौरा में ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन 


मृतक का शव गांव पहुंचने पर आक्रोशित हो गए लोग 


ढाई महीने पहले जमीनी विवाद में हुई थी बड़ी मारपीट




भेंटुआ।

  कोतवाली अंतर्गत थौरा गांव में लगभग ढाई माह पहले मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मंगलवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक का शव बुधवार को गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर विरोध प्रदर्शन किया । स्थानीय प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणों को शांत करने में फेल हो गए। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने परिवार के लोगों और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शव के दाह संस्कार के लिए तैयार किया । गांव के लोग सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। अमेठी -धम्मौर मार्ग काफी देर तक जाम रहा। प्रदर्शनकारी एसडीएम संजीव कुमार मौर्य,सीओ अर्पित कपूर और कोतवाल विनोद कुमार सिंह की एक भी बात सुनने को तैयार नहीं हुए । राजेश अग्रहरी ने चुनाव बाद पीड़ित परिवार की सभी मांगें पूरी कराने का आश्वासन दिया है। पुरानी जमीन विवाद को लेकर थौरा में 9 अक्टूबर 2021 को दो परिवार के बीच लाठी चली थी। फौजदारी में एक दर्जन लोग घायल हुए थे। एक घायल की उसी दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। तीन अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं। अन्य को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

1 comment:

  1. Casino - Bracket betting guide for your chance to win
    The Casino is a unique casino that has been 바카라 사이트 around for over a decade. bsjeon.net It casino-roll.com has managed to kadangpintar offer https://sol.edu.kg/ great games such as Blackjack, Roulette and Video Poker,

    ReplyDelete

Powered by Blogger.