भारत के टुकड़े करने वालों का समर्थन कर रहे राहुल : स्मृति ईरानी

अमेठी।
अमेठी से भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को राजेश अग्रहरि की मसाला फैक्ट्री परिसर में फलाहार कार्यक्रम में आये व्यापारियों और भाजपा समर्थकों की बड़ी सभा को सम्बोधित किया। सम्मेलन में स्मृति ईरानी ने भावनात्मक रिश्तों की भाषा मेंं कांग्रेस और गांधी परिवार को जबाब देने की कोशिश की और कांग्रेस मुखिया राहुल गांधी को लापता सांसद की संज्ञा दी। स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी ने पहला पर्चा वायनाड से भरा और दूसरी च्वाइश अमेठी दिखाई है। अपने पूरे परिवार के साथ नामांकन करने आये राहुल ने अमेठी के मतदाताओं से वोट मांगने की जरूरत भी नहीं समझी। उन्होंने अमेठी के लोगों से सवाल किया जो चुनाव की बेला में आकर भी वोट मांगना उचित न समझे, क्या वह आपके समर्थन का हकदार है। 15 सालों में राहुल गांधी ने अमेठी के गरीब परिवारों के सपनों को चकनाचूर कर दिया, अब पांच साल और अपमानित करने को अमेठी आए हैं।
स्मृति ईरानी ने कहा कि पांच वर्ष पहले अमेठी की जनता ने ‘दीदी’ के रूप में जो स्नेह का बंधन बांधा था,प्रत्याशी के रूप में वहीं बन्धन फिर अमेठी खींच लाया है। पर्चा दाखिल करने की मजबूरी न होती तो राहुल चुनाव में भी अमेठी न आते और दिल्ली से ही टाटा-बाय-बाय कर लेते। स्मृति ईरानी ने कहा कि मैंने अपने वचन को निभाया है, जीतकर राहुल वायनाड गए ,मैं हारकर भी अमेठी की जनता के बीच हूं। पांच साल से सेवा कर रही हूं। नेता की नीयत साफ हो तो हर क्षेत्र में विकास सम्भव है। राबर्ट वाड्रा पर तंज कसते हुए कहा कि नामांकन करने आए राहुल अपने जीजा जी को भी साथ लेकर आए। अमेठी के किसान जमीन बचाओ अभियान शुरू करेंगे। राहुल गांधी ऐसे नेता है जिनके सहायक के घर से 280 करोड़ रुपए मिले हैं। गरीबों का पेट काटकर लूटे गए धन से राजनीति हो रही है। जो गरीबों को लूटकर सतत अमीरी बढ़ाए जनता उसे अपना समर्थन किसी भी स्थिति में न दें।
स्मृति ईरानी ने सांसद राहुल गांधी पर दुनिया में अमेठी को कलंकित करने का आरोप लगाया और कहा कि राहुल गांधी भारत के टुकड़े करने वालों का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेसी पाकिस्तान पर आक्रमण का प्रमाण मांगते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र में मध्यमवर्गीय परिवारों पर टैक्स लेने की बात की गई है। राहुल चाहते है कि जो टैक्स शराब पर लगे वहीं अनाज पर भी लगे।
विकास के मुद्दे पर उन्होंने अमेठी बाईपास को फोकस किया और कहा कि हारने के बाद भी भाजपा अमेठी में विकास को पांच वर्ष तक प्रतिबद्ध रही है। मैं डंके की चोट पर कहती हूं कि मेरे साथ राजेश अग्रहरि अमेठी की जनता के सुख दु:ख में खड़े रहते है। मेरे साथ राजेश ने जितनी सेवा की है, राहुल उसके सामने कहीं नहीं टिकते। राहुल गांधी के भाषणों पर करारे सवाल दागे और कहा कि दिन रात मेहनत करके व्यापार बढ़ाने वालो को राहुल चोर कहते हैं। स्मृति ईरानी ने कहा कि अमेठी की जनता लापता सांसद को भगाए,कमल की बटन दबाएं। ये लोकसभा चुनाव अमेठी की आजादी की जंग है। एक लापता सांसद से अमेठी को आजाद करने का युद्ध है। अमेठी की जनता से भाजपा की जीत की अपील करने के साथ स्मृति ने 11 अप्रैल को अपने नामांकन में शामिल होने का भी निवेदन किया। स्मृति ईरानी के बोलने के पूर्व राजेश अग्रहरि और पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ने भी सम्मेलन को सम्बोधित किया।
आशीष शुक्ल ने गांधी परिवार पर अमेठी की जनता को छलने का आरोप लगाया और कहा कि अमेठी के लोग अपने सांसद से मिल नहीं सकते, बाहर के लोग अमेठी क ी ठेकेदारी का काम करते हैं।
राजेश अग्रहरि ने कहा कि किसानों, व्यापारियों और आम जनता की चिन्ता सिर्फ नरेन्द्र मोदी को है। प्रधानमंत्री ने व्यापारियों को पेंशन देने की घोषणा की है। 2019के लोकसभा चुनाव में यदि कांग्रेस सफल हुई तो समाज में लकवा फैल जायेगा। नमो ने दुनिया में भारत की अस्मिता ,स्वाभिमान और सम्मान को बढ़ाया है।
मंच पर चेयरमैन चन्द्रमा देवी के साथ रामलीला कमेटी के चेयरमैन पवन अग्रवाल,पं यज्ञनारायण उपाध्याय,उमाशंकर तिवारी, सियाराम अग्रहरि आदि मौजूद देखे गए। मंच पर लगे बैनर में फलाहार कार्यक्रम का उल्लेख किया था। सभा के बाद भीड़ फलाहार करके वापस गई।

No comments: