Header Ads

रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ बच्चों की उपलब्धियों पर संवाद,प्रतिभाशाली बच्चे पुरस्कृत किए गए

रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ बच्चों की उपलब्धियों पर संवाद,प्रतिभाशाली बच्चे पुरस्कृत किए गए 
अमेठी।
अमेठी पब्लिक स्कूल का तीसरा वार्षिकोत्सव रविवार की शाम रंगारंग कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने भारतीय संस्कृति की सुन्दर झांकी प्रस्तुत कर राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द के संदेश दिए। समारोह में एपीएस ओलम्पियाड -2018 के विजयी छात्र-छात्राओं के साथ वार्षिक परीक्षा में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार ,मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आई ई एस विनय कु मार सिंह, स्कूल की प्रबन्धक निदेशक रश्मि सिंह, अवकाश प्राप्त सीओ पवन कुमार सिंह ,संजीव भारती और सियाराम अग्रहरि ने बच्चों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
अमेठी पब्लिक स्कूल वर्ष 2016 में संचालित हुआ था। प्रथम वर्ष में इस इंग्लिश मीडियम स्कूल में केवल 30 बच्चे थे। सुन्दर शिक्षण व्यवस्था के बल पर तीन साल में स्कूल में बच्चों की संख्या 300 हो गई है।
स्कूल की ओर से एक नई पहल करते हुए पिछले वर्ष एपीएस ओलम्पियाड का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में आधा दर्जन स्कूलों के एक हजार बच्चे शामिल हुए थे। इस प्रतियोगिता में अमेठी पब्लिक स्कूल, संगीता मेमोरियल पब्लिक स्कूल, राजर्षि रणांजय सिंह ग्लोबल स्कूल और मोती लाल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सबसे अधिक पुरस्कार हासिल किए हैं।
रविवार को कार्यक्रम की शुरूआत मां वाणी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुई। आई ई एस वी के सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को अच्छी शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना ही अमेठी पब्लिक स्कूल का मुख्य उद्देश्य है। स्कूल को स्थानीय अभिभावकों का अच्छा सहयोग और उत्साहवर्धन प्राप्त हो रहा है। वार्षिकोत्सव में पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश मिश्र मटियारी,भाजपा नेता राजेश अग्रहरि, सदाशिव पाण्डेय, आशा बाजपेयी, धनंजय सिंह आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएं दी। प्रिसिंपल कविता सिंह ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन संगीत टीचर विकास सिंह व रूबी सिंह ने किया । राणा प्रताप सिंह, अरूण कुमार शुक्ल, ज्ञानेन्द्र पटेल, लवकुश, प्रमोद आदि मौजूद रहे।


No comments:

Powered by Blogger.