गर्मी में पेयजल आवश्यकता बढ़ी,कमजोर हुए पानी के संसाधन

नहीं शुरू हुआ खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत का काम
अमेठी।
चैत्र के महीने में सूरज की किरणें रोज तेज हो रही हैं। गर्मी लगातार बढ़ रही है। लोगों की पेयजल आवश्यकता बढ़ी हुई है। जिले में स्वच्छ पेयजल के संसाधन कमजोर है। खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ है। जलनिगम की जलापूर्ति व्यवस्था चौपट है। ग्यारह पेयजल समूह योजनाएं बन्द पड़ी है। अमेठी में विधायक निधि से ग्रामीण अंचल सोलर पम्प लगवाने का काम अभी तक नहीं शुरू हो पाया है। नगर अमेठी की वाटर सप्लाई पूरी तरह चौपट हो गई है।
जिले के 13 विकासखण्डों में स्थापित हैण्डपम्पों की संख्या पचास हजार के आसपास है। इसमें से ढाई हजार से अधिक हैण्डपम्प खराब पड़े हुए हैं। जलनिगम की ग्यारह ग्रामीण पेयजल समूह योजनाएं लम्बे समय से बन्द पड़ी है।
भादर विकासखण्ड में घोरहा ग्रामीण पेयजल समूह योजना के कनेक्शन धारियों की संख्या 350 है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सेवित क्षेत्र के सभी गांवों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। अमेठी और संग्रामपुर में जल निगम की वाटर सप्लाई कई महीनों से बन्द है।
इनसेट
नहीं लग पाए सोलर पम्प
अमेठी।
रामनगर और ठेंगहा में विधायक निधि से सोलर पम्प लगवाने का काम पूरा नहीं हो पाया है। एक सोलर पम्प 12 लाख रुपए की धनराशि खर्च की जा रही है। भुसहरी में स्थित पानी की टंकी की जलापूर्ति गांवों तक नहीं पहुंच रही है। पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण प्रतिदिन पानी सड़कों के किनारे बहता रहता है।
अवर अभियन्ता नीरज प्रजापति से पूछने पर उन्होंने कहा कि विभाग से मरम्मत का कोई बजट नहीं मिल रहा है। चुनाव बाद ही स्थिति ठीक हो पायेगी। सोलर पम्प का काम मेरे पास नहीं हैं। यह काम अधिशासी अभियन्ता ने दूसरे जेई को सौंपा है।

No comments: