Header Ads

पेड़ से टकराई ट्रक,चालक की मौत

पेड़ से टकराई ट्रक,चालक की मौत 
अमेठी।
कोतवाली धम्मौर अन्तर्गत परतोष तिराहे के पास रायबरेली की ओर से आ रहे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। घटना में ट्रक चालक केबिन में फंसने से बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस चालक को केबिन काटकर निकालकर अस्पताल भेजा गया। रास्ते में चालक की मौत हो गई।
रविवार को ट्रक चालक जगदीप (35) गिट्टी लेकर सुलतानपुर जा रहा था। परतोष तिराहे के पास स्थित सड़क  के किनारे ट्रक पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना में ट्रक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों क ी मदद से पुलिस ने ट्रक चालक को केबिन काटकर बाहर निकाला और  एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा। रास्ते उसकी मौत हो गई। एसओ ने बताया कि शव को पीएम को भेजा गया। घटना की सूचना परिजनों व ट्रक मालिक को दी गई है।




No comments:

Powered by Blogger.