अपर राज्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा

अमेठी।
अपर राज्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म रामदेव त्रिपाठी ने रविवार को कलेक्टे्रट में बैठक कर लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के अन्तर्गत चल रही तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के बाद एसीईओ ने स्वीप कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया। अपर निर्वाचन अधिकारी ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए सभी अधिकारियों और स्वयं सेवकों से 6 मई को जिले में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने की अपील की।
सीईओ श्री त्रिपाठी कलेक्ट्रेट में लगभग 1.30 बजे पहुंचे डीएम डा राममनोहर मिश्र के साथ सभाकक्ष में पहले से चल रही बैठक में शामिल हुए। डीएम और सीडीओ ने उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में अब तक हुई तैयारी और मतदाता जागरूकता को चल रही गतिविधियों की जानकारी दी। सीईओ ने कहा कि जिला प्रशासन की टीम अच्छा काम कर रही है।
मतदाता जागरूकता का काम निरन्तर चलना चाहिए। मतदान लोकतंत्र का उत्सव है। इस उत्सव में जिले के सभी नागरिक उत्साह से शामिल हों, इस तरह का वातावरण तैयार होना चाहिए।
डीएम डा राम मनोहर मिश्र ने कहा कि 6 मई को 75 प्रतिशत से अधिक मतदान वाले पोलिंग बूथों के सभी बीएलओ व बूथ कर्मी सम्मानित किए जायेंगे। सभी अधिकारी और अपने वालेन्टियर स्वयं मतदान करें और अपने घर-गांव के सभी लोगों से मतदान कराएं।
सीडीओ प्रभुनाथ ने कहा कि नौ अप्रैल को पहले राउण्ड की चुनाव पाठशालाएं खत्म हो रही हंै। दूसरे राउण्ड में भी चुनाव पाठशालाएं आयोजित की जायेंगी। मतदाताओं को ईवीएम का प्रशिक्षण देने के साथ शतप्रतिशत मतदान को जागरूक किया जायेगा। मतदाता पहचान पत्र के सभी ग्यारह विकल्पों के बारे में पांच-पांच दिन के अन्तर पर गांवों में डुग्गी पिटवाकर प्रचार प्रसार किया जायेगा। मतदाता जागरूकता रैली,रंगोली प्रतियोगिता ,मेंहदी प्रतियोगिता ,नुक्कड़ नाटक आदि गतिविधियां पूरे माह आयोजित की जायेगी।
बैठक में एडीएम वन्दिता श्रीवास्तव ,डीडीओ वंशीधर सरोज, भारत निर्वाचन आयोग की ब्रांड एम्बेसडर अन्तर्राष्ट्रीय निशाने बाज रूचि सिंह, डीआईओएस नन्दलाल गुप्ता, बीएसए विनोद कुमार मिश्र, स्वीप प्रभारी आशुतोष मिश्र, सभी एसडीएम,तहसीलदार ,जोनल मजिस्टे्रट,बीडीओ और बीईओ मौजूद रहे।
रंगोली के निरीक्षण के बाद सेल्फी प्वांइट पर खिचवाएं फोटो
बैठक के बाद अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रह्म रामदेव त्रिपाठी हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से रंगोली का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट गेट पर ही डीएम ने उन्हें मतदाता जागरूकता को सांप सीढी का खेल दिखाया। नेहरु युवा केन्द्र की ओर से बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मतदाता जागरूकता के बैनर के साथ यहां मौजूद थे। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को शपथ दिलाई। जिला क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, नेयुके की समन्वयक आराधना राज ,डा रमेश सिंह, डा संतोष सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संदीप सिंह, एबीआरसी अविनाश शुक्ल,डा अर्चना शुक्ला, अमिता मिश्रा, अन्जू पाल आदि रंगोली और सेल्फी प्वांइट पर मौजूद रहे।

No comments: