इज्जत घर,आवास और शक्कर के नाम पर स्मृति ने मांगे वोट
इज्जत घर,आवास और शक्कर के नाम पर स्मृति ने मांगे वोट
अमेठी।
भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ईरानी ने रविवार को दस छोटी बड़ी चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। स्मृति ईरानी ने केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं को फोकस करते हुए मतदाताओं से कमल निशान की बटन दबाकर भाजपा को जिताने की अपील की। अन्य दलों के नेताओं के नाम लेने से बचते हुए स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी का गुणगान किया। मुसवापुर की सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। पिछले पांच साल के भीतर अमेठी में दो लाख इज्जत घरों का निर्माण हुआ है। खुले में शौच की समस्या जिले में नहीं रह गई है। उज्ज्वला योजना में एक लाख गैस कनेक्शन बांटे गए हैं। किसान सम्मान निधि योजना की दो किश्तें किसानों के खाते में आ चुकी है। गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना का भी लाभ मिल रहा है। 6 मई को मतदाता कमल की बटन दबाएं, पक्का मकान और हैण्डपम्प सबको मिलेगा। केन्द्र में भाजपा सरकार बनी तो तेरह रुपए प्रति किलो शक्कर फिर बंटेगी ।
स्मृति ईरानी ने भावनात्मक रिश्तें की भी फोकस किया और कहा कि उन्होंने दीदी के रिश्ते को निभाया है। चुनाव हारने के बाद भी अमेठी की जनता की सेवा में डटी रही हूं।
यहां चुनावी सभा के दौरान लोकसभा संयोजक राजेश अग्रहरि, पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल ,रवीन्द्र सिंह,मीडिया प्रभारी गोविन्द सिंह चौहान,वेदप्रकाश तिवारी, ओम प्रकाश मिश्र एडवोकेट ,उमाशंकर तिवारी, घनश्याम चौरसिया, सौरभ पाण्डेय, सभा के व्यवस्थापक सुभाष तिवारी, अंजनी कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह आदि पार्टी नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
रविवार को भुसियांवा में ग्राम प्रधान दद्दन मिश्रा ,पंकज मिश्रा के संयोजन में स्मृति ईरानी की पहली चुनावी सभा हुई स्मृति ईरानी ने पश्चिमदुआरा, धरईमाफी, अमेयमाफी, टिकावर और हीरापुर में भी सभाएं की।
इनसेट
बाईपास के सवाल को टाल गई स्मृति ईरानी
भेटुआ।
मुसवापुर में सभा के समापन के दौरान अमेठी बाईपास के निर्माण के सम्बन्ध में हिन्दुस्तान ने उनसे सवाल किया। सवाल का कोई जबाब दिए बिना स्मृति ईरानी आगे बढ़ गईं। सभा के दौरान कांग्रेस पार्टी के कई समर्थक भी स्थल के आसपास खड़े होकर स्मृति ईरानी का भाषण सुनते देखे गए।
अमेठी।
भाजपा प्रत्याशी और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ईरानी ने रविवार को दस छोटी बड़ी चुनावी सभाओं को सम्बोधित किया। स्मृति ईरानी ने केन्द्र सरकार की विकास योजनाओं को फोकस करते हुए मतदाताओं से कमल निशान की बटन दबाकर भाजपा को जिताने की अपील की। अन्य दलों के नेताओं के नाम लेने से बचते हुए स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी का गुणगान किया। मुसवापुर की सभा में उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति करती है। पिछले पांच साल के भीतर अमेठी में दो लाख इज्जत घरों का निर्माण हुआ है। खुले में शौच की समस्या जिले में नहीं रह गई है। उज्ज्वला योजना में एक लाख गैस कनेक्शन बांटे गए हैं। किसान सम्मान निधि योजना की दो किश्तें किसानों के खाते में आ चुकी है। गरीब परिवारों को आयुष्मान योजना का भी लाभ मिल रहा है। 6 मई को मतदाता कमल की बटन दबाएं, पक्का मकान और हैण्डपम्प सबको मिलेगा। केन्द्र में भाजपा सरकार बनी तो तेरह रुपए प्रति किलो शक्कर फिर बंटेगी ।स्मृति ईरानी ने भावनात्मक रिश्तें की भी फोकस किया और कहा कि उन्होंने दीदी के रिश्ते को निभाया है। चुनाव हारने के बाद भी अमेठी की जनता की सेवा में डटी रही हूं।

No comments: