Header Ads

बसपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया राहुल गांधी का प्रचार

बसपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया राहुल गांधी का प्रचार 
चार विधानसभाओं में बैठक कर बनाई प्रचार-प्रसार की रणनीति
अमेठी।
मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाईयों  की बैठकेंं आयोजित की गई। बैठकों में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कार्यकर्ताओं को जोन इंचार्ज पूर्व सांसद त्रिभुवन दत्त की ओर से दिए गए सांगठनिक निर्देशों क ी जानकारी दी। बैठकों में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में मतदान को गांवों में प्रचार-प्रसार का निर्णय लिया गया।
जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सभी मतदेय स्थलों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को प्रचार प्रसार करेंगे। जिला प्रभारी रामअभिलाष बौद्ध ,रामानन्द मौर्य, हाजी इबरार, वि स अ रणवीर कोरी,महादेव मौर्य, वंशीलाल गौतम, लक्ष्मण प्रसाद, विधानसभा प्रभारी भैयाराम यादव, रामफल फौजी, मनोज कुमार, राजा गूजर , के के आर्य, लालता प्रसाद यादव, कन्हैया लाल मिश्र, सीताराम,रामपाल बौद्ध, प्रमोद कुमार, रामफेर बौद्ध, धनपती सरोज, मोतीलाल, घेर्राऊ कोरी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.