Header Ads

ग्रामीण अंचल में उत्साह से मनाई गई अम्बेडकर जयन्ती

ग्रामीण अंचल में उत्साह से मनाई गई अम्बेडकर जयन्ती
गंगौली,पटखौली और पुन्नपुर में हुए सहभोज के आयोजन
अमेठी।
संविधान शिल्पी डा अम्बेडकर की 128वीं जयन्ती पर ग्रामीण अंचल में गीत,संगीत और भोज के आयोजन किए गए। बाबा साहब डा अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के सेटेलाइट सेन्टर टीकरमाफी में डा अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा के बाद अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस और अम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
अम्बेडकर जयन्ती के कार्यक्रम रविवार को रात 10 बजे तक आयोजित हुए। अम्बेडकर कल्याण समिति ने डा अम्बेडकर के जीवन वृत्त पर झांकियां निकालने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। अम्बेडकर सेवा समिति की ओर से देर शाम गंगौली में विचार गोष्ठी के बाद सहभोज  का आयोजन किया गया। समिति की ओर से रीता यादव ,त्रिभुवन यादव, डा नन्हें लाल, रामदेव, विक्रम प्रसाद,छोटेलाल और बेचू लाल ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। पटखौली में भी सहभोज का आयोजन हुआ। एचएएल कोरवा, कोरारी लच्छनशाह, घटकौर, कमासिन, रामदयपुर,पुन्नपुर,इस्माइलपुर और टीकरमाफी में देर रात तक त्योहार के रूप में जयन्ती मनाई गई। महिलाओं ने सोहर और मंगल गीत गाये।
सम्मानित किए गए ये झांकी अध्यक्ष
कल्याणपुर  फूलचन्द्र   प्रथम
खरगपुर पूरे लाल मिश्र  रामधनी द्वितीय
पूरे भारामल रामबहोर तृतीय
कमासिन हीरालाल
टिकुलहिया जगलाल
भादर  देवराज
दहियांवा जयराम
लहना  रामउजागिर
पूरे पहलवान  राम मिलन
नेवढ़िया ललईराम
इस्माइलपुर छोटा रामलाल गौतम
भदांव अरूण कुमार
भेंवई रामजतन वर्मा
नगर डीह  रवि
नरहरपुर  घेर्राऊ

No comments:

Powered by Blogger.