Header Ads

आज से शुरू होंगे अम्बेडकर जयन्ती के कार्यक्रम

आज से शुरू होंगे अम्बेडकर जयन्ती के कार्यक्रम 
तैयारी
अमेठी ।
जिले में इस वर्ष अम्बेडकर जयन्ती के आयोजन एक दिन पहले से ही शुरू होगें। जयन्ती के कार्यक्रम 13 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेंगे। कई संगठन 14 अप्रैल के बाद समारोह आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। शनिवार को गढ़ामाफी में  सम्राट अशोक और बाबा साहब डा अम्बेडकर जयन्ती समारोह का संयुक्त आयोजन किया गया है।
14 अप्रैल को जिला मुख्यालय पर विकास भवन के पास समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम का संयोजन धर्मराज कोरी और कुलरोशन राव कर रहे हैं। अम्बेडकर महासभा की झांकी अमिया से निकलेगी। नगर भ्रमण के बाद रणांजय इंटर कालेज के मैदान में सभा होगी। अमेठी में जयन्ती समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया गया है।
13 अप्रैल को गढ़ामाफी गौरीगंज ,कमासिन भेटुआ और एचएएल कोरवा में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। 14 अप्रैल को अमेठी में रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।
मंगलवार को डा उदयराज राव के संयोजन में अम्बेडकर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में 14 अप्रैल को झांकियों के जुलूस निकालने और सभा के आयोजन तैयारियों पर बातचीत हुई। अम्बेडकर सेवा समिति गंगौली की बैठक देर शाम अम्बेडकर पार्क में हुई बैठक में 13 अप्रैल से बुद्ध चरित चन्द्रोदय पाठ का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रीता यादव और संचालन डा नन्हेंलाल ने किया। जनता नगर में अम्बेडकर कल्याण समिति की बैठक इन्द्रपाल गौतम के संयोजन में हुई।
बैठक में झांकियों की सूची तैयार करने के साथ आमंत्रण पत्र भी बांटे गए। अध्यक्ष गजाधर बौद्ध के साथ दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बौद्ध बिहार समिति विसुनदासपुर की ओर से रायपुर में समारोह आयोजित किया गया है। एससी/एसटी टीचर्स बेलफेयर एशोसिएशन इस कार्यक्रम की तैयारी में लगा हुआ है। मुसाफिरखाना में अम्बेडकर कल्याण समिति व जगदीशपुर में अम्बेडकर सेवा समिति की ओर से आयोजन की तैयारियां चल रही हैं।






No comments:

Powered by Blogger.