एथेलेटिक्स हास्टल के लिए हुआ श्रेया का चयन

अमेठी।
डा अम्बेडकर स्टेडियम से रहकर अभ्यास करने वाली छात्रा श्रेया यादव का चयन एथेलेटिक्स हास्टल लखनऊ के लिए हुआ है। श्रेया शिव प्रताप इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। श्रेया के पिता खेती करते हैं। मां उच्च प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं।
शाहगढ़ विकासखण्ड की लोहगंपुर ग्राम पंचायत के पूरे गौरी गांव की निवासी श्रेया ने पढ़ाई के साथ खेल भी सीखा है। कालेज में पढ़ाई करने के साथ श्रेया ने स्टेडियम में जिला क्रीड़ाधिकारी विमला सिंह के मार्गदर्शन में 100 मी रेस और हाई जम्प का खूब अभ्यास किया। स्टेडियम में अभ्यास करने के साथ श्रेया अपने पिता सुरेश यादव की ओर से खेत में तैयार किए ग्राउण्ड पर भी रोज सुबह शाम अभ्यास करती है। 10 से 25 मार्च के बीच मदन मोहन मालवीय स्टेडियम इलाहाबाद में आयोजित स्टेट लेबल के चयन कैम्प में श्रेया का चयन एथेलेटिक्स हास्टल लखनऊ में प्रवेश के लिए हुआ है।
अब तक के खेल में श्रेया ने 23 मेडल और दो ट्राफियां जीतकर अपने मां बाप और गांव का नाम रोशन किया है। श्रेया यादव पीटी ऊषा को अपना आदर्श मानती है। एथेलेटिक्स हास्टल लखनऊ में प्रवेश को चयन पर श्रेया के घर में खुशी का माहौल है। उसकी मां सुमिता यादव ने बुधवार को अपने स्कूल उ प्रा वि पूरबगांव में स्टाफ को मिठाईयां बांटी।
शिव प्रताप इंटर कालेज व डा अम्बेडकर स्टेडियम के सभी शिक्षकों , खिलाड़ियों और स्टाफ के लोगों ने श्रेया के आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दी है।
कोट
श्रेया ने कालेज का गौरव बढ़ाया है। उसकी सफलता में उसके पिता सुरेश यादव का सबसे बड़ा योगदान है। कालेज की ओर से श्रेया को हर संभव सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
नवल किशोर सिंह
प्रधानाचार्य
शिव प्रताप इंटर कालेज अमेठी

No comments: