Header Ads

ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की मौत

मुंशीगंज। 
 
प्राइवेट विद्यालय पढ़ाने जा रहे साईकिल सवार एक अधेड़ शिक्षक को नोहरेपुर गांव के पास  अज्ञात ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।  
मंगलवार को कोतवाली के रँगवरिया निवासी कमलेश श्रीवास्तव पुत्र लाल जी उम्र 55 वर्ष चित्रांश शिक्षा निकेतन जूनियर हाईस्कूल टंडवा में अध्यापन का कार्य करते है। सुबह घर से अध्यापन कार्य के लिए साइकिल से निकले थे जैसे नोहरेपुर के पास पहुँचे थे कि विपरीत दिशा से आ रहा अज्ञात महिन्द्रा डी आई ट्रैक्टर ने अपने चपेट ले लिया। जो बुरी तरह जख्मी हो गए। ट्रैक्टर चालक मौके से ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गया। लोगो ने पीआरवी 2797 को सूचना दी जो मौके पर पहुँच घायल को नजदीक सी एच सी शाहगढ ले गये। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर हालत देखते हुए नजदीक जिला अस्पताल सुल्तानपुर रिफर कर दिया। जहाँ उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से पत्नी पुष्पा बच्चों में कोहराम मच गया।

No comments:

Powered by Blogger.