Header Ads

सप्तमी को देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

सप्तमी को देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ 
अमेठी।
बासन्तिक नवरात्रि में सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बनी हुई है। अमेठी के ऐतिहासिक देवीपाटन मंदिर में मेले जैसा दृश्य बना हुआ है। शुक्रवार को लोगों ने देवी मां के सातवें रूप कालरात्रि की उपासना की।
हजारों की संख्या में महिलाओं ने मंदिरों में प्रसाद चढ़ाए। कन्या भोज के आयोजन भी किए गए। देवीपाटन में मंदिर समिति के कार्यकर्ता श्रद्धालुओं की सेवा में लगे देखे गए। श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर परिसर में बनी बारादरी में कन्या भोज के आयोजन दोपहर तक हुए।
मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने को पुलिस और पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं।

No comments:

Powered by Blogger.