Header Ads

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग,पूरी गृहस्थी जलकर राख

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग,पूरी गृहस्थी जलकर राख 
अमेठी।
कोतवाली अन्तर्गत खेरौना गांव में बिजली शार्ट सर्किट से आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया।
सोमवार को खेरौना निवासी मीना तिवारी के मकान में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गयी। मीना तिवारी के घर में कोई नहीं था। पड़ोसियों ने मकान में धुंआ देखकर शोर मचाया और ताला तोड़कर किसी तरह आग बुझायी। आग लगने की सूचना दमकल को दी । मौके पर दमकल नहीं पहुंची। मीना तिवारी ने आग की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दी है।

No comments:

Powered by Blogger.