Header Ads

सेन्ट्रल स्कूल की बिल्डिंग बनेगा कुक्कुट पालन केन्द्र,मेन्टीनेंस का काम शुरू

सेन्ट्रल स्कूल की बिल्डिंग बनेगा कुक्कुट पालन केन्द्र,मेन्टीनेंस का काम शुरू  
23 अप्रैल को निरीक्षण करने आयेंगे केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारी
निष्प्रयोज्य भवनों में केन्द्रीय विद्यालय के अस्थाई संचालन की तैयारी
मुंशीगंज।
कस्बे में स्थित कुक्कुट पालन केन्द्र के निष्प्रयोज्य भवनों का उपयोग करने की तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन यहां केन्द्रीय विद्यालय संचालित करने की योजना बनाई है। यहां लम्बे समय तक परती भूमि विकास व भूमि सुधार निगम का कार्यालय संचालित रहा है। डीएम के निर्देश पर मेन्टीनेंस का काम शुरू हो गया है।
कस्बे में मुसाफिरखाना रोड पर राजीव गांधी के प्रधान मंत्रित्व काल में कुक्कुट पालन केन्द्र खोला गया था। एक दशक के भीतर ही यह केन्द्र बन्द हो गया। जनपद अमेठी के अस्तित्व में आने के बाद इसे परती भूमि विकास और भूमि सुधार निगम के दफ्तर के रूप में बदल दिया गया। इस समय जिले में भूमि सुधार निगम के काम लगभग ठप है। सभी भवन निष्प्रयोज्य पड़े हुए हैं। के न्द्रीय विद्यालय के लिए जमीन ताला भीटा पर सुरक्षित की गई है। अभी भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है।
जिले में केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद पिछले साल ही केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाओं के संचालन को अस्थायी भवन के रूप मेंं इसे चिन्हित किया गया था। मंगलवार को डीएम व सीडीओ ने भवनों का निरीक्षण किया था। डीएम के निर्देश पर जर्जर भवनों के मेन्टीनेंस का काम शुरू हो गया है। भवनों के रंगाई पुताई के बाद यहां मौजूद 14 कमरों में केन्द्रीय विद्यालय की कक्षाएं संचालित की जायेंगी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केन्द्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारी 23 अप्रैल को यहां आने वाले हैं। 23 अप्रैल के बाद प्रथम सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।
कोट
केन्द्रीय विद्यालय का अस्थाई संचालन इन्हीं पुराने भवनों में होना है। रंगाई पुताई कराई जा रही है।  विद्यालय के संचालन का शीड्यूल के न्द्रीय विद्यालय संगठन के अधिकारी तय करेंगे। यहां अभी किसी प्रिसिंपल की तैनाती नहीं हुई है।
प्रभुनाथ
सीडीओ,अमेठी

No comments:

Powered by Blogger.