Header Ads

नामांकन व मतदाता जागरूकता बच्चों ने निकाली रैली

नामांकन व मतदाता जागरूकता  बच्चों ने निकाली रैली 
स्कूल चलो अभियान

भेटुआ।
शुक्रवार को प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हारीपुर में बच्चों ने स्कूल चलो अभियान एवं मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली की अगुवाई प्र अ अमरबहादुर सिंह ने की। बच्चों ने घनई का पुरवा, मंगागोपालपुर, महना और हारीपुर गांव का भ्रमण अभिभावकों को नये नामांकन कराने को जागरूक किया। रैली में बच्चो की ओर से आधी रोटी खायेंगे ,स्कूल रोज जायेंगे। बच्चे मांगे प्यार दो ,शिक्षा का अधिकार दो। घर घर दीप जलायेंगे,सबको शिक्षित बनायेंगे,सारे काम छोड़ दो ,सबसे पहले वोट दो आदि नारे लगाए गए। रैली का समापन विद्यालय में हुआ।
इस अवसर स अ विद्या सिंह, हेमचन्द्र पाण्डेय, सोनी सिंह, विमल , सुमन यादव, पूजा, हरिपाल ,रंजना गुप्ता,सुमन, लालबहादुर आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.