दलशाहपुर में हुआ नामांकन मेला
दलशाहपुर में हुआ नामांकन मेला
अमेठी ।
मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय दलशाहपुर में नामांकन मेले का आयोजन किया गया है। बच्चों ने मेले स्टाल लगाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश कराने का संदेश दिया। मेले का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश न कराएं। गैरमान्यता प्राप्त स्कूल शीघ्र बन्द कराने का अभियान चलेगा। सरकार की ओर से 6 वर्ष से 14 वर्ष आयु के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान कराई जा रही है। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को नि:शुल्क किेताबे, बैग, जूता मोजा और दोपहर के समय एमडीएम की व्यवस्था है। कार्यक्रम का संचालन एबीआरसी राजीव कुमार गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर लालबहादुर पाण्डेय, एबीआरसी महेन्द्र कुमार जायसवाल, अनिल कुमार प्रजापति, महेन्द्र पाण्डेय, चंचल शर्मा, स्वप्निल किरन,राकेश कु मार, धीरेन्द्र शुक्ल शत्रुंजय कुमार पाल आदि मौजूद रहे।

No comments: