Header Ads

स्मृति ने की संघ के साथ बन्द कमरे में बैठक

स्मृति ने की संघ के साथ बन्द कमरे में बैठक
चुनावी मंत्रणा
पत्रकारों से बोली स्मृति -अमेठी में शर्मसार हो चुके हैं राहुल
फोटो - अमेठी पब्लिक स्कूल में हुई बैठक में शामिल स्मृति ईरानी
अमेठी।
अपने चुनाव क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शुक्रवार क ो दूसरे दिन केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अमेठी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक कर चुनावी तैयारियों पर मंत्रणा की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्मृति ने राहुल गांधी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में शर्मसार हो चुके हैं। उनके पांच साल के काम से दु:खी कांग्रेसी भी यह बात जगह-जगह कह रहे हैं। अमेठी का चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में है।
स्मृति ईरानी ने यहां संघ के प्रांत प्रचारक रमेश, क्षेत्र प्रचारक अशोक और जिला प्रचारक दिलीप तथा अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओंं के साथ बन्द कमरे में बैठक की। भाजपा के सभी नेता और स्थानीय वर्कर कक्ष के बाहर थे। लोकसभा संयोजक राजेश अग्रहरि को भी बैठक से बाहर रखा गया था। स्कूल की प्रबन्ध निदेशक रश्मि सिंह को भी बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। संघ के कार्यकर्ता हरिमूर्ति सिंह के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता भी स्कूल परिसर से बाहर बैठे देखे गए। 

No comments:

Powered by Blogger.