Header Ads

नुक्कड़ सभाएं कर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहेटकर ने मांगे स्मृति के लिए वोट

नुक्कड़ सभाएं कर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहेटकर ने मांगे स्मृति के लिए वोट 
स्मृति ईरानी ने निभाई अमेठी के सच्चे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी
अमेठी।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटेकर ने जिले की महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ रविवार को देर शाम तक नुक्कड़ सभाएं करके स्मृति ईरानी के लिए वोट मांगे। कमल-मेंहदी कार्यक्रम में गांवों की महिलाएं उत्साह से शामिल हुई। विजया राहटेकर ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा ,सम्मान और रोजगार को नमो सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को फोकस करते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी झूठे वादे नहीं किए,हम विकास एवं काम के नाम पर जनता से वोट मांग रहे है। उज्जवला योजना ने रसोई की तस्वीर बदल दी है। अमेठी में लड़ाई नामदार और कामदार के बीच है। राहुल गांधी के पास अमेठी के लोगों का दु:खदर्द बांटने को समय नहीं है। स्मृति ईरानी ने चुनाव हारने के बाद ही पांच साल तक अमेठी की सेवा का व्रत निभाया है।
प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ही देश का हित सुरक्षित है। नमो सरकार ने सबका साथ सबका विकास करने के साथ दुनिया में भारत के स्वाभिमान और सम्मान को ऊंचा किया है।
राष्ट्रीय कार्य समिति की सदस्य रश्मि सिंह ने कहा कि राहुल और प्रियंका पिछले 15 सालों से अमेठी में टाटा-बाय बाय करके जनता को भ्रमित किए हुए हैं। स्मृति ईरानी की पांच साल की सेवाओं ने जनता को सच्चाई से परिचित कराया है। राहुल का अमेठी से वायनाड जाना इसका प्रमाण है। पांच साल से अमेठी के सही जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी ने निभाई है। अमटाही, भादर, करनाईपुर, बरनाटीकर और दरपीपुर में नुक्कड़ सभाओं में जिलाध्यक्ष आशा बाजपेयी, जिपंस उपमा सरोज,डा कीर्तिका, गीता सिंह आदि मौजूद रहीं।


No comments:

Powered by Blogger.