Header Ads

राहुल के कारण है दुनिया में अमेठी का नाम : रमाकान्त यादव अमेठी।


राहुल के कारण है दुनिया में अमेठी का नाम : रमाकान्त यादव
अमेठी।
सोमवार को आजमगढ़ के बसपा के पूर्व सांसद रमाकान्त यादव ने एक दर्जन नुक्कड़ सभाएं करके कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के लिए वोट मांगे। रमाकान्त की सभाओं में पिछड़े वर्ग के प्रधान और बीडीसी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुसवापुर की सभा में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सपा-बसपा -रालोद गठबन्धन के साथ जनाधिकार पार्टी व पिछड़े वर्ग के कई सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। राहुल गांधी देश के भावी प्रधानमंत्री है। राहुल गांधी के कारण ही अमेठी की दुनिया में पहचान है। पिछड़े वर्ग के लोगों में राजनैतिक चेतना और बदलाव को हम चौपाल लगाकर अपनी बात कहने आए हैं। पिछड़े वर्ग के लोग इस पहचान कायम रखते हुए 6 मई को शतप्रतिशत मतदान करके राहुल गांधी को भारी मतों से विजयी बनाएं। जगन्नाथ स्मारक विद्यालय के सामने आयोजित चुनावी सभा में अम्बेडकर मिशन के जागृति जत्थे के कलाकार के डी सुमन ने कई चेतना गीत प्रस्तुत करके मतदाता जागरूकता के संदेश दिए। चुनावी सभा का संचालन बसपा के विधानसभा प्रभारी भैया राम यादव ने किया। सभा के संयोजक बसपा के पूर्व जिला सचिव कल्पनाथ यादव,जिला सचिव महेन्द्र यादव, सीताराम मास्टर, रामसजीवन यादव, अवधेश यादव, ग्राम प्रधान रामअवध यादव, विजय बहादुर यादव, ननकू यादव आदि ने पूर्व सांसद का स्वागत किया।
पनियार,सरूवांवा, पूरे प्रेमशाह,नन्दमहर, रूदौली,गौरीगंज,टीकरमाफी और रामगंज में नुक्कड़ सभाओं को पूर्व सांसद रमाकान्त के साथ इसौली के बसपा प्रभारी राजकुमार यादव और महेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया।

No comments:

Powered by Blogger.