Header Ads

टिकावर में हुआ नामांकन मेला ,स्कूलों में शतप्रतिशत नामांकन कराने पर जोर

टिकावर में हुआ नामांकन मेला ,स्कूलों में शतप्रतिशत नामांकन कराने पर जोर 
अमेठी
सोमवार को ग्राम पंचायत टिकावर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में नामांकन मेले का आयोजन किया गया। नामांकन मेले में एक दर्जन विद्यालयों के बच्चे और शिक्षक शामिल हुए। मुख्यअतिथि के रूप में ग्राम प्रधान बेचन सिंह ने अभिभावकों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम की शुरूआत वाणी वन्दना से हुई। स्वागत गीत के बाद बच्चों ने ‘अनपढ़ परिवार’ विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगोंं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विशिष्ट अतिथि अमर बहादुर सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय स्कूलों में दी जाने वाली सुविधाओंं की जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्र अ कपिलेश पाण्डे ने की। स अ दल बहादुर सिंह ने कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन डा हृदय प्रकाश सिंह ने किया। इस अवसर पर प्र अ संजय पाण्डेय, ननकऊ, विनोद सिंह, ज्वाला प्रसाद, एनपीआरसी अनिल प्रजापति, अजय मौर्य,हेमचन्द्र पाण्डेय ,हरिकृष्ण मिश्र,विजय ,किरन यादव, कनीज फातिमा, सरोज सिंह आदि मौजूद रहे। 
रैली निकालकर बच्चों ने शुरू की स्कूल चलो अभियान
फोटो
मुंशीगंज।
सोमवार को नये सत्र के पहले दिन बच्चों ने उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे और नामांकन बढ़ाने को गांवों में रैलियां निकालकर स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की। प्राथमिक विद्यालय सेमरा के प्रधानाध्यापक राजेश सिंह ने बच्चों के साथ सेवित क्षेत्र के गांवों का भ्रमण किया।
प्राथमिक विद्यालय बासुपुर में बच्चों ने रैली निकालकर स्कूल चलो अभियान की शुरूआत की । प्र अ किरन यादव ने झण्डी दिखाकर रैली को रवाना की। रैली की अगुवाई अरूण तिवारी ने किया।


No comments:

Powered by Blogger.