अमेठी पब्लिक स्कूल में हुआ भाजपा का विजय संकल्प महिला सम्मेलन
अमेठी पब्लिक स्कूल में हुआ भाजपा का विजय संकल्प महिला सम्मेलन
अमेठी।
मंगलवार को अमेठी पब्लिक स्कूल में भाजपा की ओर से विजय संकल्प महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहेटकर के साथ प्रदेश एवं जिला कार्यसमिति की सभी महिलाएं मंच पर एक साथ देखी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहेटकर ने विकास और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अमेठी 40 साल का सुपर-सुपर वीआईपी क्षेत्र है, परन्तु यहां काम कुछ नहीं हुआ। यहां के सांसद केवल नामदार है,काम नहीं करते। लोकसभा चुनाव में अमेठी में नामदार वर्सेज कामदार की लड़ाई है। चौकीदार वर्सेज चोरों की लड़ाई है। पीएम नरेन्द्र मोदी प्रधान सेवक और चौकीदार के रूप में काम कर रहे हैं। हम भाजपा और स्मृति ईरानी की प्रगति पुस्तिका के साथ अमेठी आए हैं। पांच साल में राहुल गांधी 14 बार संसद की बहस में शामिल हुए हैं, स्मृति ईरानी ने संसद की 51 बहसों में हिस्सा लिया है। लोकसभा में उपस्थिति के मामले में राहुल का परफारमेन्स 52 फीसदी रहा है जबकि स्मृति ईरानी का परफारमेन्स 75 फीसदी है। चुनाव हारने के बाद भी स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता को केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया है।
इस बार अमेठी की जनता 40 साल के निर्णय के साथ नहीं चलेगी,अमेठी की जनता पीएम मोदी का साथ दे रही है। इसे समझकर राहुल गांधी को यहां क ी जनता को छोड़कर वायनाड केरल जाना पड़ा है। कांग्रेस का हाथ गरीबी के साथ रहा है,गरीब के साथ नहीं।
अपने भाषण के दौरान विजया राहेटकर ने नारे लगवाकर कालाधन ,भ्रष्टाचार, गन्दगी,कन्या भूण हत्या और देश हित जैसे मुद्दों को फोकस किया। महिलाओं को चौकीदार के रूप में काम करने को प्रेरित किया। विजया राहटेकर ने कहा कि हमें गद्दार नहीं,खुद्दार चाहिए,कमजोर नहीं-दमदार चाहिए। तुम्हे मुबारक हो वंशवादी शहजादे, हमें तो हमारा चौकीदार चाहिए।
विधायक गरिमा सिंह ने कहा कि पांच साल में मोदी और योगी की सरकार ने ‘सबका साथ,सबका विकास’के नारे को धरातल पर उताकर जनता का कल्याण किया है।
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की सदस्य रश्मि सिंह ने महिलाओं की शिक्षा ,सुरक्षा ,सम्मान और रोजगार को नमो सरकार की ओर से किए गए कार्यों को फोकस किया। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी का हित भाजपा के साथ ही सुरक्षित है।
सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ,जिला उपाध्यक्ष आशा बाजपेयी आदि ने सम्बोधित किया।
अमेठी।
मंगलवार को अमेठी पब्लिक स्कूल में भाजपा की ओर से विजय संकल्प महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहेटकर के साथ प्रदेश एवं जिला कार्यसमिति की सभी महिलाएं मंच पर एक साथ देखी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहेटकर ने विकास और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि अमेठी 40 साल का सुपर-सुपर वीआईपी क्षेत्र है, परन्तु यहां काम कुछ नहीं हुआ। यहां के सांसद केवल नामदार है,काम नहीं करते। लोकसभा चुनाव में अमेठी में नामदार वर्सेज कामदार की लड़ाई है। चौकीदार वर्सेज चोरों की लड़ाई है। पीएम नरेन्द्र मोदी प्रधान सेवक और चौकीदार के रूप में काम कर रहे हैं। हम भाजपा और स्मृति ईरानी की प्रगति पुस्तिका के साथ अमेठी आए हैं। पांच साल में राहुल गांधी 14 बार संसद की बहस में शामिल हुए हैं, स्मृति ईरानी ने संसद की 51 बहसों में हिस्सा लिया है। लोकसभा में उपस्थिति के मामले में राहुल का परफारमेन्स 52 फीसदी रहा है जबकि स्मृति ईरानी का परफारमेन्स 75 फीसदी है। चुनाव हारने के बाद भी स्मृति ईरानी ने अमेठी की जनता को केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं का लाभ दिलाया है।इस बार अमेठी की जनता 40 साल के निर्णय के साथ नहीं चलेगी,अमेठी की जनता पीएम मोदी का साथ दे रही है। इसे समझकर राहुल गांधी को यहां क ी जनता को छोड़कर वायनाड केरल जाना पड़ा है। कांग्रेस का हाथ गरीबी के साथ रहा है,गरीब के साथ नहीं।

No comments: