Header Ads

खाद्य विभाग का प्रवर्तन अभियान जारी,जांच को प्रयोगशाला भेजे गए 14 नमूने

खाद्य विभाग का प्रवर्तन अभियान जारी,जांच को प्रयोगशाला भेजे गए 14 नमूने 
अमेठी।
मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से प्रवर्तन अभियान जारी है। दो दिन के भीतर 14 नमूने खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला झांसी को भेजे गए हैं। शनिवार को खाद्य सुरक्षा दल ने छेने की मिठाई और दही के नमूने इकट्ठे किए। अभिहीत अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों को ढकने में अखबारी कागज का प्रयोग करने से मना किया है।
दही का नमूना यूपीएसआईडीसी कालोनी से लिया गया है। शाहमऊ के दुकानदार सुरेश कुमार कसौंधन की दुकान से छेने की मिठाई का नमूना लिया गया है। पनीर का नमूना कोतवाली तिराहा अमेठी पर स्थित रामकुमार की दुकान से लिया गया है। मिश्रित दूध का नमूना सरवनपुुर अमेठी पर स्थित रामजी की दुकान, आईसक्रीम घोल का नमूना किटियांवा बाजार से लिया गया है। आईसक्रीम का नमूना दुर्गापुर रोड,हरदेव नगर अमेठी से राहुल अग्निहोत्री के परिसर से लिया गया है।
कोट
दुकानदार अखबारी कागज का प्रयोग खाद्य पदार्थों का ढकने एवं खाद्य सामग्री को रख कर बेचने में न करे। जूस विक्रेता फलों को पहले से छील, काट कर न रखे और जूस में किसी भी प्रकार के रंग एवं सैक्रीन का प्रयोग न करेें। होटल वाले कारोबारी समोसा,कचौड़ी,पूड़ी आदि को तलने में खाद्य तेल को तीन बार से ज्यादा प्रयोग न करें। चाय विक्रेता चाय की पत्ती का एक बार से ज्यादा प्रयोग न करे एवं चाय बनाने के बर्तन को साफ रखें। उपरोक्त का उल्लघंन कानूनी रूप से दण्डनीय है । उक्त निर्देशों का पालन न करने पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। 
धीरेन्द्र प्रताप सिंह
अभिहीत अधिकारी,अमेठी 

No comments:

Powered by Blogger.