Header Ads

जोन इंचार्जों ने की कांग्रेस की हार के कारणों की पड़ताल


जोन इंचार्जों ने की कांग्रेस की हार के कारणों की पड़ताल
संगठन को बताई नई कार्ययोजना
जिलाध्यक्ष की बुलोरो गाड़ी की चोरी की घटना के खुलासे की मांग
अमेठी।
लोकसभा चुनाव के बाद बहुजन समाज पार्टी की पहली बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में एमएलसी दिनेश चन्द्रा के साथ पार्टी के चार मण्डल जोन इंचार्जों ने कांग्रेस की हार के कारणों के साथ जिला एवं विधानसभा कमेटियों के कामकाज की पड़ताल की। बैठक में भाईचारा बनाओ आन्दोलन चलाकर सर्वजन समाज का मजबूत संगठन तैयार करने पर जोर दिया गया। कई कार्यकर्ताओं ने बसपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी चोरी की घटना को उठाते हुए पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की । बसपा के नेता विधान परिषद् व एमएलसी दिनेश चन्द्रा ने कहा कि सर्वजन हिताय,सर्वजन सुखाय ही बसपा ही नीति है। देश की तरक्की और विकास में योगदान करने वाले सर्व समाज को रोटी, कपड़ा,मकान,शिक्षा,सुरक्षा और सम्मान दिलाना ही बीएसपी का मकसद है। मण्डल जोन इंचार्ज डा ओम प्रकाश गौतम ने कहा कि समता मूलक समाज बनाने के साथ इंसाफ पसन्द शासन व्यवस्था और कानून का राज ही बीएसपी का मिशन है।  सुश्री मायावती बाबा साहब डा अम्बेडकर व मान्यवर कांशीराम के सपनों क ो साकार करने को लगातार संघर्ष कर रही हैं। संघर्ष से पे्ररणा लेकर उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं बीएसपी की उपलब्धियों पर आधारित संवाद अभियान चलाने को प्रेरित किया।
बैठक का संचालन जिलामहामंत्री केडी सरोज ने किया। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ,मण्डल जोन इंचार्ज सर्वेन्द्र अम्बेडकर, श्री राम पुष्कर ,घनश्याम गौतम, रामानन्द मौर्य, हाजी इबरार, अखिलेश शुक्ल, राजीव शुक्ल, कल्पनाथ यादव ,सुरेन्द्र बहादुर सिंह, भैयाराम यादव, समरजीत राव आदि ने बैठक को सम्बोधित किया। रामफल फौजी, रणवीर कोरी, महादेव मौर्य, मकबूल खान, वंशीलाल, लक्ष्मण प्रसाद, रामफे र गौतम, के के आर्य, मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.