बसपा ने शुरू किया संवाद अभियान
बसपा ने शुरू किया संवाद अभियान
अमेठी।
लोकसभा चुनाव के हार के कारणों की समीक्षा के बाद बहुजन समाज पार्टी ने संगठन की सभी स्तर की कमेटियों के पुनर्गठन के साथ भाईचारे के अपने पुराने फार्मूले पर सर्व समाज का संगठन मजबूत करने को संवाद अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी नेताओं ने बीएसपी की नीतियों के साथ ईवीएम को भी संवाद अभियान का आधार बनाया है।
दो दिन पहले जिला मुख्यालय पर बीएसपी की समीक्षा बैठक हुई थी। बैठक में एमएलसी दिनेश चन्द्रा के साथ मण्डल जोन इंचार्ज डा ओम प्रकाश गौतम, श्रीराम पुष्कर और सर्वेन्द्र अम्बेडकर ने कार्यकर्ताओं को सुश्री मायावती के सांगठनिक निर्देशों को पूरा करने की जिम्मेदारी दी थी। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी की सभी स्तर की कमेटियों को पुनर्गठन के साथ भाईचारा बनाओ अभियान चलाकर अगड़े एवं पिछड़े वर्ग के लोगों को नीले झण्डे के साथ खड़ा करने की कवायद शुरू हो गयी है। 23 जून को सभी प्रमुख पदाधिकारी लखनऊ बुलाए गए हैं। गुरुवार को बीएसपी व बामसेफ के प्रमुख पदाधिकारियों ने समर्थको के बीच जनसम्पर्क किया।
एसपी से चोरी के खुलासे की मांग
अमेठी।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष को पार्टी की ओर से मिली बुलोरों गाड़ी पिछले महीने चोरी हो गई थी। तीन सप्ताह बाद भी पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। मण्डल जोन इंचार्ज डा ओम प्रकाश गौतम, जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कमल, अनिल गौतम, घनश्याम गौतम, रामानन्द मौर्य ,केडी सरोज, राजीव शुक्ल, अखिलेश शुक्ल, संजय कुमार कोरी, कल्पनाथ यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, रामफल फौजी, रणवीर कोरी आदि पार्टी नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से चोरी के शीघ्र खुलासे की मांग की है।

No comments: