मारपीट में एक युवक गंभीर
मारपीट में एक युवक गंभीर
अमेठी।
कोतवाली अन्तर्गत मुंशीगंज रोड अमेठी में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। बीच बचाव के दौडे़ एक युवक को दबंगों ने पीट दिया। घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
रविवार को मुंशीगंज रोड अमेठी निवासी समीर,सुहैल और मुहल्ले के राजन सिंह से पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो रही थी। विवाद बढ़ने पर राजन सिंह के साथ अन्य कई युवकों ने समीर,सुहैल को पीट दिया। बीच बचाव के दौड़े समीर के मामा अंजुम जमाल पुत्र कैसर अली को भी पीट दिया। घटना में अंजुम जमाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भेजकर इलाज व मेडिकल कराया। अंजुम जमाल का आरोप है कि उसकी पिटाई करने वाले दंबग युवकों ने गले की चैन छीन कर फरार हो गए हैं।

No comments: