Header Ads

इंजीनियरिंग कालेज में मेधावियों का हुआ सम्मान

इंजीनियरिंग कालेज में मेधावियों का हुआ सम्मान
कभी किसी भी स्थिति में हार नहीं मानना चाहिए क्योंकि सफलता कई बार कड़ा इम्तहान लेती है : डा अमिता सिंह
मुंशीगंज।
शनिवार को इंजीनियरिंग एवं प्रबंधन संस्थान राजर्षि रणञ्जय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी (आरआरएसआईएमटी) में एक कैरियर काउन्सलिंग और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जनपद के दो सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया ।  कार्यक्रम में कैरियर काउन्सलिंग मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने कैरियर सम्बन्धी विभन्नि प्रश्न पूंछे जिसका कैरियर विशेषज्ञों उत्तर दिया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि तथा पूर्व मंत्री रानी डॉ0 अमीता सिंह ने कहा कि कैरियर को पैशन के अनुसार चुनना चाहिए और पैशन पर फोकस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए खुद से प्रतियोगिता करने का हुनर होना चाहिए। छात्र-छात्राओं से बात करते हुए कहा कि कभी किसी भी स्थिति में हार नहीं मानना चाहिए क्योंकि सफलता कई बार कड़ा इम्तहान लेती है। अमेठी के शैक्षणिक विकास के लिए दृढ़ संकल्प किया है और इसी दिशा मे हम आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे शामिल एचएएल कोरवा के प्रधानाचार्य धीरज कुमार सिन्हा ने कहा की ग्रामीण अंचल मे इंजीनियरिंग संस्थान छात्रों के लिए सौभाग्य की बात है। श्री रणवीर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजेश सिंह ने अपने सम्बोधन मे कहा की आज का समय टेक्निकल शिक्षा का है। छात्रों को आसानी से रोजगार प्राप्त हो रहा है। इंटरमीडिएट गणित वर्ग से पास करने वाले छात्रों के लिए इंजीनियरिंग एक अच्छा विकल्प है।               
 कार्यक्रम मे बोलते हुए रीबूटिंग माइण्ड्स के संस्थापक तथा मोटिवेशनल स्पीकर डॉ0 दीपक सिंह ने कहा  कि आज के समय में कैरियर चुनने के ढेर सारे अवसर मौजूद हैं जिस फील्ड में भी आपको रुचि हो, उसे चुने और पूरे मनोयोग के साथ उसी दिशा मे जुट जाएँ, एक ना एक दिन सफलता आपके कदमों मे होगी।  आरआरएसआईएमटी की निदेशक चन्दा रानी ने सभी अतिथियों का आभार ब्यक्त करते हुए कहा की आरआरएसआईएमटी के छात्रों द्वारा बनाए गए तीन प्रोजेक्ट को सीएसटी विभाग ने फंड प्रदान करने के लिए चुना है तथा प्रथम कस्ति भी दे दिया है। यह अमेठी के लिए गौरव की बात है। उन्होने यह भी बताया की बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा सृष्टि बरनवाल ने 96% अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय मे अमेठी और संस्थान का नाम ऊंचा किया है।                             
सम्मान समारोह के अंत मे यू0पी0 बोर्ड के इंटरमाडिएट के टापर सुजल अग्रहरी 89.8% को प्रथम स्थान
,आदत्यि सिंह 85.6% को दूसरे स्थान और अभिषेक सिंह  84.6% को तीसरे स्थान के लिए एवं सीबीएसई बोर्ड से रजत कुमार 76.4% को  शील्ड, पदक तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम मे शामिल सभी मेधावी छात्रों को भी पदक तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया तथा इस अवसर पर जंग बहादुर इंटर कालेज के प्रबन्धक राजवंत सिंह, संजय मौर्य, अनूप, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.