अमेठी में जनसम्पर्क कार्यालय का किया उद्घाटन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सूबे की सरकार को निशाने पर लिया
अमेठी में जनसम्पर्क कार्यालय का किया उद्घाटन
अमेठी। ।
बुधवार की देर शाम समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम नगर में आयोजित एक आम पार्टी मे शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विचार गोष्ठी को सम्बोधित किया और मीडिया से बातचीत की। नरेश उत्तम ने कहा कि सामाजिक समरसता के आयोजन भाईचारे को मजबूत करते हैं । दुनिया के दूसरे बड़े देश मे जन्म दर बढ़ने के कारण बढती आबादी की समस्याएं रोज जटिल हो रही है। समाजवादी आन्दोलन का लक्ष्य गैर बराबरी और सामाजिक विषमता वाली व्यवस्था को समाप्त करना है।
उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में देश के सभी समाजवादी मजबूत हिन्दुस्तान के निर्माण के लिए लगातार संघर्ष रत है। मीडिया से बातचीत में राम नरेश उत्तम ने सूबे की सरकार को निशाने पर लिया कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हत्या लूट और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं रोज हो रही हैं । उत्तर प्रदेश मे जो अराजकता है। उसके विषय में सपा मुखिया अखिलेश यादव महामहिम राज्यपाल से भी मिल चुके है। विचार गोष्ठी को सपा नेता सर्वेश अम्बेडकर ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम के पूर्व नरेश उत्तम ने देवीपाटन मुहल्ले मे सपा के जिला उपाध्यक्ष राहुल मौर्य की ओर से खोले गए जन सम्पर्क कार्यालय का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर सपा के जिलाअध्यक्ष छोटे लाल यादव, विधानसभा अध्यक्ष शम्भू यादव, राम सिंह एडवोकेट, गुंजन सिंह रसूल बखश राइन, मो आलम, महेन्द्र प्रताप सिंह, राज कुमार मौर्य, राकेश अग्रवाल, मो नसीर टेलर, सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments: