Header Ads

नितिन गडगरी से मिले भाजपा नेता

नितिन गडगरी से मिले भाजपा नेता 
अमेठी।
नमो सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी और लोकसभा संयोजक राजेश अग्रहरि ने केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडगरी से भी मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने केन्द्रीय मंत्री श्री नितिन गडगरी को बधाई देने के साथ अमेठी बाईपास का निर्माण शीघ्र शुरू कराने का अनुरोध किया। राजेश अग्रहरि ने बताया कि बाईपास के निर्माण का काम इसी महीने शुरू हो जायेगा। भूतल परिवहन ने शीघ्र काम शुरू कराने का भरोसा दिया है।

No comments:

Powered by Blogger.