पूर्व मा शि संघ ने डीएम से की शिकायत
पूर्व मा शि संघ ने डीएम से की शिकायत
अमेठी।
वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा की मनमानी से नाराज पूर्व मा शि संघ ने डीएम को पत्र देकर शिकायत की है। लेखाधिकारी पारिवारिक पेंशन की पत्रावलियों को जानबूझकर लटकाए हुए हैं।
पूर्व मा शि संघ ने डीएम से लम्बित पत्रावलियों को कार्यालय अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन अयोध्या मंडल भेजवाने की मांग की है।। वित्त एवं लेखाधिकारी श्री राम मौर्य दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को सौंप कानूनी रूप से पेंशन प्रदान करने में जबरदस्त बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष अब्दुल रसीद और महामंत्री रमाकांत मौर्य ने बताया कि लेखाधिकारी से कई बार मौखिक व लिखित अनुरोध किया जा चुका है। छः महीने से पत्रावलियां आलमारी में बन्द पड़ी हुई हैं।
सभी आवश्यक कार्यवाही पूरी होने के बाद भी वित्त एवं लेखाधिकारी श्रीराम मौर्य दिवंगत शिक्षक राजेंद्र कुमार, जगदीश प्रसाद यादव, सुरेश कुमार, नागेन्द्र बहादुर सिंह और रामदेव अनुचर की पारिवारिक पेंशन की पत्रावलियां अपने पास रखे हुए हैं।
वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय में लक्ष्मी निष्ठा से होता है काम
पूर्व मा शि संघ के नेता जयराम कनौजिया के साथ अपनी समस्याओं के हल को कार्यालय में आए की शिक्षकों ने बताया कि लेखाधिकारी कार्यालय में दिन भर कर्मचारी पैसे की जुगाड़ में लगे रहते हैं। लेखाधिकारी पंख लगने के बाद ही फाइलों को आगे बढाते हैं।
आपत्ति निस्तारण को रोकी गई हैं फाइलें
वित्त एवं लेखाधिकारी श्रीराम मौर्य का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर कोई पत्रावलियां नहीं रोकी हैं। संघ के आरोप गलत हैं।
No comments: