नल में विद्युत करन्ट उतरने से एक व्यक्ति की मौत
नल में विद्युत करन्ट उतरने से एक व्यक्ति की मौत
अमेठी
मुंशीगंज कोतवाली अन्तगर्त पनियार के पूरे रामदत्त मिश्र गांव में नल में
करन्ट उतरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम
मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया
है।
पूरे रामदत्त मिश्र पनियार निवासी रामचन्द्र मिश्रा पुत्र जगन्नाथ
मिश्रा 55 गुरुवार की सुबह 5 बजे रोज की तरह अपने देसी नल से नहाने के लिये गये। उन्होंने
टुल्लू मोटर चालू किया नल से पानी न निकलने से हत्था पकड़ कर वह खुद ही नल को चलाने
लगे इसी दौरान नल में पूरी तरह से बिजली का करन्ट दौड़ रहा था जिसकी चपेट में आ जाने
से वे विद्युत स्पर्धा के शिकार हो गए । परिजन व ग्रामीण उन्हें आनन फानन में सीएचसी
शाहगढ़ ले गये। जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का
रो-रोकर बुराहाल है। मृतक पत्नी व तीन बेटे योगेश नारायण, महेश नारायण, अरविंद नारायण
है। किसी भी बेटे की शादी नहीं हुई है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम
को भेज दिया है। पीड़ित परिवार के घर शोक संवेदना प्रकट करने के लिये क्षेत्रीय सम्भ्रान्त
व जनप्रतिनिधियों का तांता लगा हुआ है।
No comments: