सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध ने दम तोड़ा

अमेठी ।
बीती देर शाम बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध ने इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि घायल बाइक चालक का इलाज चल रहा है।
घटना मुसाफिरखाना - गौरीगंज मार्ग पर भीखीपुर गांव के पास बीती देर शाम हुई। भीखीपुर निवासी लगभग 95 वर्षीय वृद्ध शारदा बख्श सिंह पुत्र सहज राम सिंह बीती देर शाम किसी काम से सड़क पर आये हुए थे। तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने शारदा बख्श सिंह को लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही शारदा बख्श सिंह ने दम तोड़ दिया।

No comments: