Header Ads

संदिग्ध हालात में कुंए में मिली संग्रह अमीन की शव

संदिग्ध हालात में कुंए में मिली संग्रह अमीन की शव

अमेठी।

घर से बिना कुछ बताये निकले संग्रह अमीन की लाश शुक्रवार की भोर गांव के बाहर एक कुएं में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से निकलवा कर पीएम के लिए भेजा।

मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी राजकरन यादव (उम्र लगभग 59 साल) पुत्र स्वर्गीय भगवती यादव तहसील में संग्रह अमीन के पद पर कार्यरत थे। जन्हिें अगस्त माह में सेवानिवृत्त होना था। कल दोपहर से ही वे घर से लापता था। परिजन उनकी तलाश में थे। इसी बीच शुक्रवार की सुबह गांव के पश्चिम सिवान में स्थित गंगा प्रसाद की ट्यूबबेल के पास स्थित कुंए के पास राजकरन की चप्पल पड़ी हुई ग्रामीणों ने देखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब कुंए में कांटा डाल कर खींचा तो कुंए से राजकरन की लाश निकली। सूचना पुलिस को दी गयी। अपने कर्मचारी संग्रह अमीन की मौत की सूचना पाकर मौके पर तहसीलदार घनश्याम भारतीय भी पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि मृतक इन दिनों महोना पश्चिम में कार्यरत था और बीते कुछ दिनों से डस्टिर्ब चल रहा था। खबर मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। मृतक के दो पुत्र जितेंद्र, दीपक और एक पुत्री साधना है। पति की मौत की खबर पाकर पत्नी रामपती और अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। 

No comments:

Powered by Blogger.