Header Ads

मुख्य सचिव ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण,कैम्प कार्यालय में की समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव ने किया पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निरीक्षण,कैम्प कार्यालय में की समीक्षा बैठक  

अगस्त 2020 तक यातायात शुरू करने का लक्ष्य
अमेठी।
मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय और यूपी डा मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने रविवार को सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पैकेज 1 व 2 के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भटमऊ कैम्प कार्यालय में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों,इंजीनियरों व ठेकेदारों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। मुख्य सचिव यहां लगभग दो घंटे रहे। मुख्य सचिव के कार्यक्रम की तैयारी में डीएम ने सात अधिकारियों की ड्यूटी लगाई थी ।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कैम्प कार्यालय भटमऊ सुकुलबाजार में है। रविवार को मुख्य सचिव अनूप चन्द्र पाण्डेय यहां लगभग पौने दस बजे हेलीकाप्टर से पहुंचे ,हेलीकाप्टर से उतरने के बाद डीएम डा राम मनोहर मिश्र ,सीडीओ प्रभुनाथ , पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य अधिकारियों ने उनकी अगवानी की। मुख्य सचिव ने गार्ड आफ आनर प्राप्त करने के बाद कैम्प कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ बैठक में एक्सप्रेस वे के निर्माण में काम तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे के रास्ते में पड़ने वाले पेड़ ,मकान ,स्कूल, विद्युत लाइनें,ट्रासफार्मर एवं अन्य चीजें शीघ्र हटवाई जांय। बारिश से पहले मिट्टी की पटाई का काम पूर्ण करके गिट्टी डाल दी जांय। मुख्य सचिव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे 340 किमी लम्बा है। इस पर 19 फ्लाई ओवर, 60 आरओबी ,सात मेजर पुल और 123 माइनर पुल है। 223 अण्डर पास और 491 कल्वर्ट है।
चार पैकेज में बनने वाले इस एक्सप्रेस वे का निर्माण आठ बड़े ठेकेदार कर रहे हैं। भूमि अधिग्रहण का 96 प्रतिशत काम पूर्ण हो गया है। उन्होंने बताया कि फेज नं 1 और 2 में 136 पेड़ कटने अवशेष है इन्हें 15 दिन के भीतर परिवार काट लिया जायेगा। स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अगस्त 2020 तक एक्सप्रेस वे पर यातायात शुरू हो जाना है। कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डीएम डा राम मनोहर मिश्र को एक्सप्रेस वे के कार्यों की नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ प्रभुनाथ ,डीडीओ वंशीधर सरोज,एसडीएम सुनील त्रिपाठी,महात्मा सिंह, सीएमओ राजेश मोहन श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता लोकनिर्माण आर के चौधरी ,एक्सईन ज्ञानेन्द्र लाल ,अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और सहायक विद्युत सुरक्षा अधिकारी आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Powered by Blogger.