सरदार बलवन्त सिंह की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा
सरदार बलवन्त सिंह की स्मृति में हुई श्रद्धांजलि सभा
वृहद् पौधरोपण के अभियान में सहजन व मौल श्री
के पौध लगवाने की तैयारी
अमेठी।
मंगलवार की शाम श्री गुरु गोविंद सिंह लंगर समिति की बैठक
पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया के कार्यालय पर हुई। बैठक मे समिति के सेवादार
रहे दिवंगत सरदार बलवंत सिंह की सेवाओ का स्मरण
करते हुए उन्हे श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।
समिति ने आम राय से सरदार हरवंश सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।
मंगलवार को देर शाम श्रद्धांजलि सभा के बाद एजेंडा
पर चर्चा शुरू हुई। समिति के सचिव ने पिछले कार्यो की जानकारी दी। बाबा मनोहर सिंह ने पिछले लंगर के आयोजन मे सहयोग करने वाले सेवादारो
और स्कूलों के प्रति आभार व्यक्त किया और बताया कि लंगर के आयोजन को फेसबुक पर तैंतीस
हजार बार लाइक किया गया है। गरीब छात्राओ की शिक्षा में मदद को चार
सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।इस कमेटी मे सरदार हरवंश सिंह, राम फल फौजी , सतीश मिश्रा और बाबा मनोहर सिंह को
शामिल किया गया है। समिति ने वृहद् पौधरोपण
के अभियान मे शामिल होने का भी निर्णय लिया है। समिति के सभी कार्यकर्ता सहजन और मौल श्री के पौधे
लगायेंगे। बैठक मे सुनील त्रिपाठी की अनुपस्थिति पर गहरी चिंता जताई गई। अम्बरीष मिश्र, मुनव्वर अली,
श्री नाथ शुक्ल , अनिकेत चौरसिया , शुभम चौरसिया, मन कीरत सिंह, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।

No comments: