Header Ads

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास पर सीबीआई का छापा

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के आवास पर सीबीआई का छापा

आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास पर मारा छापा जब्त किए कागजात
अमेठी।
दुष्कर्म के मामले में जेल में निरुद्ध चल रहे प्रदेश के पूर्व  कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के आवास विकास कालोनी स्थित आवास पर सीबीआई टीम ने छापेमारी की। 14 सदस्य टीम ने गायत्री के घर से सघन तलाशी लेते हुए विभिन्न कागजात व अभिलेख बरामद किए हैं। अब तक छापेमारी जारी है।
सपा सरकार के दौरान भूतत्व खनिकर्म मंत्री के रूप में गायत्री प्रसाद प्रजापति का नाम खूब चर्चा में रहा था। मामले में गायत्री की खूब शिकायतें भी हुई। बाद में उनका मंत्रालय बदलकर उन्हें परिवहन मंत्रालय दे दिया गया था। इसके बाद दुष्कर्म के आरोप के मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा। तब से लेकर आज तक उनकी मुश्किलें आसान नहीं हुई और वह जेल में ही है। बुधवार की सुबह अमेठी स्थित आवास विकास कॉलोनी के उनके आवास पर सीबीआई के 14 सदस्य दल ने छापेमारी की। शुरू में तो किसी को पता ही नहीं चला कि आखिर हो क्या रहा है। सीबीआई दल के साथ स्थानीय पुलिस और प्रशासन का भी कोई नहीं था। धीरे-धीरे खबर लोगों को पता चली। सीबीआई ने अपने साथ गायत्री प्रसाद प्रजापति के भतीजे सुरेंद्र प्रजापति को ले रखा था। सुरेंद्र नहीं सारे कमरों और अलमारियों की चाबी सीबीआई को उपलब्ध कराई। सीबीआई के अधिकारियों ने विभिन्न कमरों में जाकर के अलमारियों से कागजात व अन्य अभिलेख जप्त कर लिए हैं। सीबीआई द्वारा छापेमारी की खबर पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी।इस संबंध में सीबीआई के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया।

No comments:

Powered by Blogger.