पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने दुकान पर की तोड़-फोड़

कई चार पहिया वाहन हुए क्षतग्रिस्त
दुकानदार ने आरोपियों के खिलाफ थाने में दी तहरीर
अमेठी।
पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की देर रात लाठी डंडो से लैस होकर चार दबंगों ने मोटर मैकेनिक के दुकान के बाहर खड़े आधा दर्जन चार पहिया गाड़ियों में तोड़फोड़ कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित मोटर मैकेनिक ने चार लोगों के खिलाफ अमेठी कोतवाली में शिकायत की है।
कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित मुंशीगंज रोड मोटर मैकेनिक निसार अपनी दुकान करता है। एक दिन पहले निसार के छोटे भाई मैसर से पड़ोस के गांव के रहने वाले कुछ युवकों से विवाद के बाद मारपीट हुई थी । पुलिस ने भी एकतरफा कार्यवाही करते हुए मैकेनिक के भाई मैसर का ही 151 में चालान कर दिया था। इसी रजिंश के चलते बुधवार की देर रात चारों दबंग लाठी डंडो से लैस होकर निसार की दुकान पहुँचे और दुकान के बाहर बनने के लिये खड़ी गाड़ियों में तोड़-फोड़ करने लगे इतने पर भी जब दबंगो का मन नही भरा तो पास में ही एक मकान में खड़ी बाइक को भी तोड़ दी। तोड़ फोड़ की आवाज सुन मुहल्ले लोगों अपने घर से बाहर निकले तो सभी मौके से फरार हो गए। फिलहाल पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत की है लेकिन पुलिस की तरफ से कोई कार्यवाही अभी तक नहीं की गई है।

No comments: