भाईचारा कमेटियां बनाने को बसपा ने की बैठक

अमेठी।
शुक्रवार को जिले की सभी विधानसभाओं में बहुजन समाज पार्टी की ओर से कार्यकर्ता बैठकें आयोजित की गई। बैठकों में सर्वजन समाज की भाईचारा कमेटियों के गठन पर विचार हुआ। कार्यकर्ताओं को 30 जून को सुलतानपुर में बुलाई गई बैठक में पहुंचने के संदेश दिए गए। यह बैठक सेक्टर प्रभारी और पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने बुलायी है।
गौरीगंज में जिला प्रभारी घनश्याम गौतम के पर्यवेक्षण में हुई बैठक में चौहान ,मुस्लिम, क्षत्रिय और कश्यप समाज की कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई। रणवीर कोरी, हरिद्वार सिंह, समरजीत राव, रमेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
अमेठी में बाईपास के निकट हुई बैठक में बीएसीपी के साथ बामसेफ के वर्कर भी शामिल हुए। संगठन की मजबूती को सेक्टर अध्यक्षों को साथ लेकर गांव-गांव संवाद अभियान चलाने पर जोर दिया गया। बैठक का संचालन वि स अ लक्ष्मण प्रसाद ने किया। रामअभिलाष बौद्ध, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, मेजर राजपाल मिश्र, सूबेदार रामफल ,भैयाराम यादव, मनोज कुमार, लालता प्रसाद यादव, हरिकेश सिंह, कन्हैयालाल मिश्र ,राज कुमार आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार और जिला प्रभारी रामानन्द मौर्य ने मोहनगंज में बैठक की। सभी बैठकों में वर्करों को 30 जून को सुलतानपुर पहुंचने के संदेश दिए गए।

No comments: