Header Ads

गोला दागते समय बालक गंभीर,जिला अस्पताल रेफर


गोला दागते समय बालक गंभीर,जिला अस्पताल रेफर 
अमेठी।
नगर के सरवनपुर मुहल्ले के एक बालक घर पर गोला दगाते समय दुर्घटना होने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजनों ने आनन -फानन में सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने बालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
रविवार को लगभग 11 बजे सरवनपुर निवासी गोकुल पाल का 11 वर्षीय बेटा हरीओम घर पर ही गोला दगा रहा था। गोला अचानक दगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। बालक के शोर मचाने पर परिजनों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। डा सौरभ कुमार सिंह ने बताया कि बालक गंभीर रूप से झुलस गया है। हालत गंभीर है।

No comments:

Powered by Blogger.