Header Ads

जंगल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

जंगल में लगी आग, दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

मुसाफिरखाना।

बुधवार की दोपहर पूरे राम औतार मजरे पलिया पूरब से सटे जंगल में अचानक आग लग जाने से आस पास की बस्तियों में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

पूरे रामऔतार और नारायण नगर की बस्ती से सटे जंगल के ठीक बगल स्थित खेत में दोपहर के वक्त किसी ने पराली जलाने के लिए आग लगा दी थी। हवा तेज होने के कारण इस आग ने जंगल को अपने आगोश में ले लिया। जंगल में आग लगते ही वह तेजी से बस्ती की ओर बढ़ने लगी। बस्ती की और बढ़ते आग के दायरे को देख सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुँचते सूझबूझ दिखाते हुए सबसे पहले आग को बढ़ने से रोकने का प्रयास शुरू किया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों की तत्परता से बस्ती को आग से बचा लिया गया।

No comments:

Powered by Blogger.