डीएम ने सीडीओ के साथ पीड़ितों की फरियाद सुनी शिकायत

निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए
अमेठी ।
स्थानीय तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम डॉ राम मनोहर मिश्र ने कहा कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। जनसुनवाई के समय सभी अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यालय में बैठें और जनता की शिकायतें सुनें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करने मुसाफिरखाना पहुंचे डीएम ने सीडीओ के साथ पीड़ितों की फरियाद सुनते हुए शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम के तहसील दिवस में कुल 94 शिकायतें आईं जिनमे से 8 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। कई अन्य मामलों के निस्तारण के लिए अधिकारियों की टीम को मौके पर भेजा गया। तहसील दिवस के अंत में डीएम ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए सबसे पहले चिकित्सा विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि अस्पतालों में डॉक्टर अपने स्टोर में मौजूद दवाइयां ही लिखें। बाहर से दवाइयां लेने के लिए पर्चे न लिखे जाएँ। ऐसी शिकायतें मिलने पर कड़ी कार्यवाई की जायेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनाती वाले स्थानों पर निवास करने की हिदायत देते हुए डीएम ने इसका निरिक्षण कराने और मुख्यालय पर निवास न करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई करने की बात कही। डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में दोनों पक्षों की बात सुनकर आवश्यकतानुरूप समुचित टिप्पणी निस्तारण कर्ता द्वारा किये जाने पर जोर दिया। अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप कार्य करने की हिदायत भी दी। इस मौके सीडीओ, एडिशनल एसपी, बीएसए, सीएमओ, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

No comments: