Header Ads

देर से पहुंची दमकल,ग्रामीणों ने बुझाई आग

देर से पहुंची दमकल,ग्रामीणों ने बुझाई आग 

अमेठी।
रामनगर में दोपहर के बाद समय तालाब के किनारे से अचानक पास के चार छप्परों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। छप्पर के नीचे बांधी एक भैंस की जलकर मौत हो गई दूसरी भैंस गंभीर रूप से झुलस गई है। दूरभाष से सूचना फायर स्टेशन को देने के बाद लगभग एक घंटे बाद दमकल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग को किसी तरह बुझाया।
रविवार को रामनगर निवासी रामसुमेर और सुखराम के छप्परों में तालाब के किनारे से अचानक आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते पास स्थित चार छप्पर और जलने लगे। एक छप्पर के नीचे दो भैंसे बंधी थी। ग्रामीणों ने एक भैंस को गंभीर अवस्था में आग से निकाल लिया। दूसरी भैंस को निकालने में सफल नहीं हुए। भैंस छप्पर के नीचे दब गई और आग के लपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों क ी मदद से आग को बुझाया। ग्रामीणों का कहना है कि दमकल समय से पहुंची होती तो शायद भैंस की मौत न होती। ग्रामीणों का कहना है कि मृत भैंस गर्भवती थी। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को सौंपा हैं।

No comments:

Powered by Blogger.