Header Ads

चीनी से मंहगा बिक रहा गुड़,गरीबों की थाली से दूर हुई अरहर की दाल

चीनी से मंहगा बिक रहा गुड़,गरीबों की थाली से दूर हुई अरहर की दाल 
चुनाव के बाद बढ़े खाद्य पदार्थों के दाम
भेटुआ।
एनडीए टू की सरकार बनने के बाद खाद्य पदार्थों के दाम और बढ़ गए हैं। गुड़ के दाम चीनी के सापेक्ष दस रुपए अधिक है। अरहर की दाल गरीब परिवारों की थाली से दूर हो गई है। सरकारी राशन की दुकानों पर चीनी का वितरण शुरू कराने की सांसद स्मृति ईरानी की घोषणा के बारे में गांवों के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
,लोकसभा चुनाव के पहले अरहर की दाल 70 से 80 रुपए प्रति किलो थी। चीनी के दाम 38 से 40 रुपए किलो थे। किराना के दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि अरहर की दाल 90 से 100 रुपए में हैं। गुड़ पहले 40 रुपए प्रतिकिलो था। अब 50 रुपए प्रति किलो हो गया है।
निर्माण श्रमिक गोपी और शंकर ने बताया कि दोपहर को एक घंटे की छुट्टी में अब गुड़ रोटी की जगह नमक, प्याज और रोटी खाना पड़ता है। चाट की दुकान पर एक टिकिया 10 रुपए में मिलती है।
इनसेट
नहीं शुरू हुआ चीनी का वितरण
रामदयपुर की ज्योति नौगिरवा की मीना, टिकरी की पूनम,गंुगवाछ की संगीता, शांति पाल आदि महिलाओं ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान स्मृति ईरानी ने नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर राशन की दुकानों पर चीनी का वितरण फिर से शुरू कराने का वादा किया था। इस वादे पर सरकार ने अभी कोई विचार नहीं किया है।  चीनी का दाम पहले जैसा है। गुड़ और मंहगा हो गया है।

No comments:

Powered by Blogger.