Header Ads

अपना दल ने मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयन्ती

अपना दल ने मनाई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयन्ती
अमेठी।
बुधवार को अपना दल (अनुप्रिया पटेल) की ओर से नगर पंचायत के सभागार में राजर्षि छात्रपति शाहू जी महाराज की 117 वीं जयन्ती मनाई गई। सभा में अपना दल के नेताओं ने शाहू जी महाराज की सामाजिक सेवाओं के साथ शोषितों और वंचितों के उत्थान में किए गए कार्यों पर विस्तार से संवाद किया। कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। मुख्यअतिथि प्रदेश सचिव राजेश पटेल ‘बुलबुल’  ने कहा कि शाहू जी महाराज युग पुरूष थे। शाहू जी महाराज ने सबसे पहले अपने राज्य में दलितों-पिछड़ों को आरक्षण देर कर नौकरियों के साथ राजपाट में भागीदार बनाया ।
जिलाध्यक्ष राम अवध पटेल ने कहा कि 26 जून 1874 को शाहू जी महाराज का जन्म हुआ था। कोल्हापुर महाराष्ट्र में अप्पा साहब घाटगे और राधा बाई के पुत्र रत्न शाहू जी महाराज ने 48 वर्ष के अल्पजीवनकाल में कई महान कार्य किए। वे वर्ण व्यवस्था के अनुसार शूद्र कहीं जाने वाली जातियों के मसीहा थे। शाहू जी ने बाबा साहब डा भीम राव अम्बेडकर को अच्छी शिक्षा हासिल करने को पुरजोर मदद की। कार्यक्रम का संचालन पूर्व में बसपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहे भेंवई के सुरेश कुमार पाल ने किया।
सभा को कृष्ण कुमार पटेल ,प्रदेश सचिव प्रदीप श्रीवास्तव, जितेन्द्र मिश्र,रामकृपाल पटेल,अनिल कुमार सिंह, सियाराम वर्मा ,मोतीराम पटेल आदि ने सम्बोधित किया। रामकुमार पटेल,गीतारानी,सरिता मौर्य, अनीता शर्मा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Powered by Blogger.